रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। औँग थाना क्षेत्र के मिराई गांव में शुक्रवार रात एक सूने घर में चोरी की आशंका को लेकर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अज्ञात लोगों ने घर के मुख्य गेट, अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया।
बताया गया कि यह घर विकास का है, जहां बुधवार को उनकी पत्नी सीता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार को विकास और उनकी मां विमला को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया था। इसके चलते घर में कोई मौजूद नहीं था और मकान पर ताला लगा हुआ था। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह जब वे पशुओं की देखभाल के लिए घर पहुंचे तो ताले टूटे मिले और घरेलू सामान अस्त-व्यस्त था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर 112 हेल्प डेस्क और औंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने औंग थाने में लिखित शिकायत भी दी है।
वहीं, थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज का कहना है कि मौके की जांच में चोरी जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। मामले को लेकर पुलिस जांच जारी
