Headlines

बालाजी स्ट्राइकर्स ने धनवंतरी स्टार व हंक इलेवन ने सहारा हॉस्पिटल को हराया

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

अमौली/फतेहपुर। अमौली विकास खण्ड अंतर्गत बुढ़वा आईटीआई ग्राउंड में रीजनल प्रीमियर लीग के सुबह का मैच धनवंतरी राइजिंग स्टार और बालाजी स्ट्राइकर्स लखनऊ के बीच भिड़ंत हुआ। जिसमें टॉस जीतकर धनवंतरी राइजिंग स्टार टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 12.5 ओवर में मात्र 100 रन पर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी स्ट्राइकर्स लखनऊ की टीम ने 12.3 ओवर में तीन विकेट खोकर विजय हासिल कर लिया। बालाजी स्ट्राइकर्स टीम की तरफ से मनीष चौहान ने पांच छक्के और एक चौके की मदद से शानदार 50 रन बनाएं जहां उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। बालाजी स्ट्राइकर्स टीम की तरफ से सुमित सिंह ने तीन विकेट कप्तान बाबी पंडित व रजत कटियार ने दो-दो विकेट झटके।
आरपीएल का शाम का मैच सहारा हॉस्पिटल कानपुर व हंक इलेवन भलिगवा के बीच खेला गया। जहां सहारा हॉस्पिटल कानपुर की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हंक इलेवन की टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे ऋतिक सचान ने 13, रूद्र 10, रेहान 34, मनीष यादव 10, आकाश सिंह 19, कप्तान विनय सिंह ने ताबड़तोड़ आठ छक्के और तीन चौकों की मदद से 66 रन बनाए। जिसमें 15 ओवर के निर्धारित मैच में सात विकेट खोकर 180 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारा हॉस्पिटल की टीम ने 11.3 ओवर में 83 रन पर ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई। जहां हंक इलेवन की टीम के खिलाड़ी लकी सिंह तोमर ने विकेट की हैट्रिक ली। और तीन ओवर में नौ रन देकर चार विकेट झटके जहां उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। रीजनल प्रीमियर लीग के आज के इस आयोजन में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे। जिन्होंने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर अध्यक्ष पंडित सर्वेश तिवारी, मोनू मिश्रा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद एहसान, राजेश उत्तम, राजकुमार वर्मा, ग्राम प्रधान सनोज कुमार,डॉक्टर निखिल यादव, आशीष उमराव, शब्बीर हसन अल्वी,विराट शुक्ला सहित पदाधिकारी, खिलाड़ी व हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *