Headlines

वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कल,तैयारियों का लिया गया जायज़ा

Spread the love

ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के पूज्य पिता कीर्तिशेष श्री प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर पूरा ब्लॉक की मडना ग्राम सभा में आयोजित होगा विशाल आयोजन

रिपोर्ट – बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल

अयोध्या। निराश्रितों की मदद और मेधावियों को प्रोत्साहित किए जाने को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच जनवरी यानी सोमवार को आयोजित किया जाएगा ‘वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’।ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के पूज्य पिता कीर्तिशेष श्री प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर पूरा ब्लॉक की मडना ग्राम सभा में आयोजित होगा विशाल आयोजन।समारोह में 20 हजार निराश्रितों,दिव्यांगो व जरुरतमंद लोगों को निःशुल्क कंबल के साथ ही हाईस्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरुप वितरित की जाएगी साइकिलें। रविवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ‘बादल’ व भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों के साथ समारोह की तैयारी का जायजा ले रहे ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का बयान “हमारे पूजनीय पिता जी स्व. प्रभात सिंह द्वारा अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष निराश्रितों,दिव्यांगो और जरुरतमंदों को निःशुल्क वितरित किया जाता था कंबल।उन्हीं की प्रेरणा से इस आयोजन को अनवरत रखा गया है जीवंत।समारोह में इस बार शामिल होंगे रामनगरी अयोध्या धाम के पूज्य संत,महंत,धर्माचार्य,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद सहित प्रदेश सरकार के कई कद्दावर मंत्री,जनपद अयोध्या तथा विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधि, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों के साथ ही दर्जनों की तादात में समाजसेवी।समारोह की तैयारी लगभग कर ली गई है पूरी।किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और व्यवधान न उत्पन्न हो,इसके लिए तैयार की गई है सर्तक वॉलिंटियर्स की एक टीम जिन्हें पहले चरण में आमंत्रण पत्र वितरण से लेकर सूची तैयार करने की सौंपी गई थी जिम्मेदारी और अब सौंपी गई है आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *