Headlines

नकुड़ में ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: बदनामी बनी हत्या की वजह, महिला सहित दो गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – जाहिद अंसारी

सहारनपुर। सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्वाट, सर्विलांस और थाना नकुड़ की संयुक्त टीम ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है।
पूछताछ में मुख्य आरोपी साबिर ने कबूल किया कि मृतक धर्म सिंह गांव में महिला आरोपी वंदना के आचरण को लेकर बदनामी कर रहा था। इसी रंजिश में वंदना के कहने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर रात के अंधेरे में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी वारदात का खुलासा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने पत्रकार वार्ता कर किया और ये भी हत्या में शामिल एक अभियुक्त फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *