रिपोर्ट – शौकिन सिद्दीकी

कैराना। मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है।अभियान के क्रम में पुलिस ने दिनांक 14.12.2025 को थाना झिंझाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्कर हामिद पुत्र लियाकत निवासी ग्राम भूरा थाना झिंझाना जनपद शामली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध 08 किलो 123 ग्राम डोडा चूर्ण बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना झिंझाना पर मु0अ0सं0 645/2025 धारा 8/15 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त हामिद उपरोक्त के मादक पदार्थो तस्करी के अवैध कारोबार के सम्बन्ध में FORWARD AND BACKWARD LINKS की जांच की जा रही है। अभियुक्त हामिद पुत्र लियाकत निवासी ग्राम भूरा थाना झिंझाना जनपद शामली का है जिससे अवैध 08 किलो 123 ग्राम डोडा चूर्ण बरामद किए गए हैं।
