Homeराष्ट्रीयSDO पर रिश्वत और मारपीट का आरोप

SDO पर रिश्वत और मारपीट का आरोप

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जिले में विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। एक ठेकेदार ने उपखण्ड प्रथम के अधिकारी पर 10% रिश्वत मांगने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर कथित रूप से फर्जी FIR दर्ज कराकर हिरासत में लिए जाने की बात भी सामने आई है।

फतेहपुर विद्युत विभाग में तैनात उपखण्ड अधिकारी अमित कुमार शर्मा पर ठेकेदार अजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 03 नवंबर 2025 को SDO कार्यालय में विभाग में किए गए काम का बिल पास कराने के नाम पर ठेकेदार से 10% कमीशन मांगने का आरोप है। विरोध करने पर SDO द्वारा गाली-गलौज, धमकी और फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी देने की बात कही गई है। ठेकेदार के मुताबिक, सहयोगी बलराम सिंह और पिंटू सिंह के साथ भी SDO ने कथित रूप से हाथापाई की। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद SDO ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ठेकेदार और उसके सहयोगियों पर फर्जी FIR, वह भी एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था जिसके चलते तीनों को हिरासत में ले लिया गया था अजय सिंह का कहना है कि इससे पहले भी संबंधित SDO पर विजिलेंस विभाग की कार्रवाई हो चुकी है। ठेकेदार ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर SDO के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments