Homeराष्ट्रीय10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम सचिवों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन...

10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम सचिवों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा

सीएम तथा डीएम को संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ को दिया गया

रिपोर्ट – अनिल कुमार

बिंदकी / फतेहपुर। विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम सचिवों का धरना प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा कहा गया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा और आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया गया। जानकारी के अनुसार खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय में अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम सचिव पांचवें दिन शुक्रवार को भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे। शुक्रवार को दिन में करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को संबोधित एक एक 10 सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौपा गया। जिसमें ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली पर विरोध जताया गया। मूल दायित्व के अलावा अन्य विभागों के कार्यों का भी विरोध किया गया। धरना प्रदर्शन में जमकर नाराजगी जाहिर की गई और नारेबाजी कीगई। इस मौके पर ग्राम सचिव विनोद वर्मा ने कहा कि 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर ग्राम सचिव जितेंद्र पटेल रवि पटेल विनोद वर्मा गौरव सोनकर धर्मेंद्र यादव उमेश कुमार प्रमोद वर्मा शिव प्रकाश सिंह अर्पिता दुबे विजय कुमार रणधीर सिंह नीरज सिंह संजय सिंह विवेक उत्तम आरके पाल शिवानी मिश्रा संदीप कुमार राजकुमार पटेल पंकज कुमार ललित वर्मा अरुण कुमार उत्तम कौशल कुमार सहित तमाम ग्राम सचिव मौजूद रहे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments