Homeराष्ट्रीयतेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, ई-रिक्शा चालक की मौत, लोगों में रोष

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, ई-रिक्शा चालक की मौत, लोगों में रोष

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर खतौली बुढ़ाना रोड पर सुबह आलू मिल के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और पीड़ित परिवार को मुआवज़ा देने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित आलू मिल के पास सुबह करीब नौ बजे एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया। ट्रक सीधा सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पास ही खड़े 38 वर्षीय इस्लामुद्दीन पुत्र नसीर अहमद निवासी सद्दीकनगर को ट्रक ने कुचल दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश बघेल और कस्बा इंचार्ज तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक अत्यधिक तेज रफ्तार में था। दो स्कूटर सवार बाल-बाल बच गए, अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था।

घटना के बाद मृतक के भाई अहसान ने ट्रक रुकवाते समय विरोध जताया और ट्रक के नीचे बैठकर कार्रवाई की मांग की। गुस्साए लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रक चालक व मालिक पर मुकदमा दर्ज करने और मृतक परिवार को 50 लाख रुपये मुआवज़ा दिए जाने की मांग की।

AIMIM जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान अहमद कासमी, पूर्व सभासद डॉ. अथर तथा नगर के कई लोग मौके पर पहुंचे और अवैध व ओवरलोड गन्ना ट्रकों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

मौलाना इमरान अहमद कासमी, AIMIM जिला अध्यक्ष (मज़न)
“यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। ओवरलोड और अवैध रूप से चलने वाले गन्ने के ट्रकों पर कोई नियंत्रण नहीं है। हमारी मांग है कि मृतक परिवार को उचित मुआवज़ा मिले और जिम्मेदार ट्रक चालक व मालिक पर सख्त कार्रवाई की जाए।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments