Headlines

लक्ष्मीबाई केलकर स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Spread the love

रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव

बहराइच। सोमवार को नगर के माधवरेती स्थित सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में राष्ट्र सेवा समिति की बहराइच इकाई द्वारा समिति की संस्थापिका वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर( मौसी जी )की स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बहराइच नगर की 90 बहनों के द्वारा 90 मिनट की शाखा लगाई गई.जिसमें योग प्राणायाम एवं विभिन्न प्रकार के शारीरिक खेल के माध्यम से कैसे मन और मस्तिष्क को मजबूत बनाएं जाने का प्रशिक्षण बहनों को दिया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्र सेवा का समिति की विभाग संचालिका सुनीता ने मौसी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौसी जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को एवं भारत माता की निरंतर सेवा करने वाली अपनी बहनो कैसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से दृढ़ हो राष्ट्र के प्रति संकल्पित हो गुणवत्तापूर्ण शाखा कैसे संचालित हो इसके ऊपर जीवन भर कार्य किया इस अवसर पर जिला संचालिका छवी, जिला कार्यवाहिका शीला, जिला संपर्क प्रमुख मंजू ,जिला सह संपर्क प्रमुख अंजलि , जिला व्यवस्था प्रमुख रेखा, नगर कार्यवाहिका रीना, सह नगर कार्यवाहिका साधना, शारीरिक प्रमुख तमन्ना सहित मातृशक्ति एवं वीरांगनाओं ने कार्यक्रम में सहभाग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *