Headlines

गाजीपुर: प्रख्यात समाजसेवी राष्ट्रसंत परमपूज्य सदगुरुदेव व श्री सतपाल महाराज जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर

Spread the love

गाजीपुर: प्रख्यात समाजसेवी राष्ट्रसंत परमपूज्य सदगुरुदेव व श्री सतपाल महाराज जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर रिपोर्ट -एकरार खान भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के कोने-कोने में एक सितंबर से एक्कीस सितंबर तक सद्भावना यात्राएं, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप स्वच्छता अभियान के साथ ही सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं समाज में राष्ट्रीय एकता सद्भावना भाईचारा की स्थापना के लिए सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित किया जा रहा है,इसी क्रम में आज गुरुवार को मानव उत्थान सेवा समिति श्रीहंस योग आश्रम कचहरी रोड महुआबाग के तत्वावधान में प्रातः काल 9 बजे से सद्भावना यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात आश्रम में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर डा.प्रदीप यादव शिवम् आई केयर हास्पिटल द्वारा तथा सामान्य स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर डा.स्वतंत्र सिंह एवं डा.प्रिती सिंह माता कवलपति हास्पिटल शास्त्री नगर , रमेश यादव दिव्यांग जनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण हेतु उपकरण देने का कैंप लगाया गया। तत्पश्चात विशाल सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित हुआ। जिसमें विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, एडवोकेट रामयश यादव, एडवोकेट सुधाकर राय, सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीहंस योग आश्रम के प्रभारी सुखिया आनंद जी महाराज ने कहा कि जब जब धरा पर अत्याचारियों का बोल बाला होता है, मानव दिशाहीन होकर भटकने लगता है तब मानव का मार्गदर्शन करने के लिए सत्पुरुष सदगुरू रुप धारणकर आते हैं। मानव को अध्यात्मिक ज्ञान देकर उसकी सोई हुई चेतना को जगाते हैं। उन्होंने कहा कि जो सदगुरू के बताए मार्ग पर चलता है उसका उद्धार हो जाता है। महाराज जी ने कहा कि सतपाल जी महाराज का सम्पूर्ण जीवन मानवता के सेवा के लिए समर्पित है।हमें उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा दयावंती बाई जी ने कहा कि सत्संग ही वह माध्यम है जिससे परमात्मा से प्रीति होती है।और बिना परमात्मा के प्रेम के यह जीवन शून्य है। परमात्मा का ज्ञान गुरु के ही माध्यम से होता है। कार्यक्रम में समिति की तरफ से समाजसेवी वीरेंद्र सिंह,तरुणदीप सिंह, रमेश यादव,राधेश्याम ओझा को उनके सामाजिक कार्यो में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा.संतोष यादव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सादात ने किया।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,राजदेव यादव, किशोर यादव,संजीव गुप्ता,उमेश सिंह, संतोष कुमार गुप्ता,विपिन बिहारी, अमरनाथ तिवारी, छोटे लाल सिंह, अमरनाथ पाल, डा.कुशुमलता, माधुरी सिंह सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -एकरार खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *