Homeउत्तर प्रदेशभोपा पुलिस ने अभियान चलाकर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया

भोपा पुलिस ने अभियान चलाकर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में वांछित 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में मजलिसपुर तौफीर निवासी पोपीन, तिरसराम और आशाराम, महाराजनगर निवासी चंद्रशेखर और हरेंद्र, खैरनगर निवासी सतेंद्र और सूरजभान शामिल हैं। इनके अलावा सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के सापला खत्री निवासी महबूब, सीकरी निवासी यामीन उर्फ ताती तथा निरगाजनी निवासी उमरेश को भी गिरफ्तार किया गया है।

इनमें कई आरोपी वर्ष 2017 के एक मुकदमे में वांछित थे, जबकि अन्य आरोपी अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के चलते पुलिस की गिरफ्त में आए। भोपा पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सभी 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक चौधरी, उपनिरीक्षक श्रीनिवास तथा आरक्षी चंद्रशेखर यादव, रोबिन सिंह, अरविंद कुमार और विनोद कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments