रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर बुढ़पुर बॉर्डर स्थित गंगनहर पटरी पर ठेके के सामने से पकड़ा। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
22 नवंबर को दादूपुर गांव में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने मुख्त्यार सिंह और उनके पुत्र सुखविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड के बाद एसएसपी सूरज कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था।
थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में पुरकाजी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में प्रकाश में आए विकास कुमार निवासी सिकंदरपुर, थाना भोपा और जय पवार गुर्जर निवासी रामपुरी होली चौक, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हत्या के मुकदमे में वांछित थे।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह भाटी, उपनिरीक्षक शानू चौधरी, हेड कांस्टेबल गौरव राणा, देवेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल नीतेश कुमार और रामप्रकाश शामिल रहे।

