रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नावेद (21) पुत्र हाकम निवासी गांव गढ़ी, थाना जानसठ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हुसैनपुर बोपाड़ा ठेके के पास पुलिस ने नावेद को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मंसूरपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 354/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पॉक्सो एक्ट में भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नावेद का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ मंसूरपुर थाने में पहले से मुकदमा अपराध संख्या 326/26, धारा 74 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। अब अवैध तमंचा बरामद होने के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता, हेड कांस्टेबल राजीव भारद्वाज और हेड कांस्टेबल सुहैल खान शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

