रिपोर्ट – ओमप्रकाश
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनते हुए एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए। फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की नियमित समीक्षा करने और प्रत्येक फरियादी को उचित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

