रिपोर्ट – राकेश कुमार
बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में महिलाओं और युवतियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ लाने तथा उन्हें मोटी रकम लेकर बेचने वाले गिरोह के कथित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति ने थाना नजीबाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सोनू आदि उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 516/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
हरिद्वार ले जाने की फिराक में थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर 2026 को नजीबाबाद पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद करते हुए मामले में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुखराम पुत्र गेंदाराम, शिवम पुत्र मुखराम, सिमरन उर्फ पूनम पत्नी शिवम निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, थाना नजीबाबाद, ज्योति पुत्री राजू निवासी पुरानी चुंगी, ऋषिकेश, उत्तराखंड, कविता पत्नी रजनीश निवासी ग्राम जखवाला, थाना देवबंद, सहारनपुर तथा सोनू पुत्र अजय कुमार निवासी महमूदपुर, थाना चांदपुर, बिजनौर शामिल हैं।
पूछताछ में सामने आया महिलाओं की खरीद-फरोख्त का कथित खेल
पुलिस के प्रेस नोट में गिरफ्तार सोनू के हवाले से बताया गया है कि वह कविता, मुखराम, शिवम, सिमरन उर्फ पूनम और ज्योति को काफी समय से जानता है। सभी मिलकर घर से भागकर आने वाली युवतियों और पारिवारिक परेशानियों के चलते घर छोड़ने के बहाने बेच देते थे
