Homeउत्तर प्रदेशऑपरेशन चक्रवात: थानों में बुलाए गए पुराने अपराधी, पुलिस ने कराया सत्यापन;...

ऑपरेशन चक्रवात: थानों में बुलाए गए पुराने अपराधी, पुलिस ने कराया सत्यापन; अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। अपराध पर लगाम कसने और पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन चक्रवात के तहत शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को ग्रामीण जोन के विभिन्न थानों में पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों को बुलाकर उनका सत्यापन किया गया। पुलिस ने उनकी मौजूदा गतिविधियों और अन्य जानकारियां जुटाने के साथ डोजियर भी तैयार कराए।

एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी अमृत जैन और एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक कर रहे हैं। अभियान के तहत जिले के सभी थानों में पुराने अपराधियों को चिह्नित कर थाने बुलाया जा रहा है। उनके वर्तमान निवास, गतिविधियों और अन्य जरूरी विवरणों की जानकारी जुटाकर पुलिस रिकॉर्ड अपडेट कर रही है।

रविवार को एक नवंबर को ग्रामीण जोन के थानों में भी यह कार्रवाई की गई। पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों का सत्यापन कर उनके डोजियर भरवाए गए। पुलिस ने उन्हें दो टूक चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी को कानून का पालन करने और समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन चक्रवात का मकसद केवल पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगालना ही नहीं, बल्कि अपराध की पुनरावृत्ति रोकना और संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते नजर रखना भी है। इसके लिए तैयार किए जा रहे डाटाबेस के जरिए ऐसे लोगों की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। पुलिस का दावा है कि अभियान से अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ जिले में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments