रिपोर्ट – वसीम
अहरौरा ,मिर्जापुर। क्षेत्र के सरसावा गांव के मुख्य संपर्क मार्ग पर लंबे समय से बने गहरे गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए गुलाब मौर्य द्वारा मार्ग पर बने गड्ढों को भक्सी से भरवाकर रास्ते को दुरुस्त कराया गया। जिससे ग्रामीणों ने गुलाब मौर्य का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण मोटरसाइकिल, साइकिल एवं चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। किसानों, स्कूली बच्चों एवं दैनिक आवागमन करने वाले लोगों के लिए यह रास्ता परेशानी का सबब बना हुआ था। खराब रास्ते के कारण आये दिन दुर्घटना के शिकार आने जाने वाले होते थे। गुलाब मौर्य द्वारा जनहित में कराए गए इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की। वही
ग्रामीण मुन्ना यादव, लोकनाथ यादव, गुड्डू यादव एवं संतोष चौबे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मार्ग के गड्ढों को भरवाए जाने से आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
ग्रामीणों ने कहा कि जो काम सरकार को करनी चाहिए वह काम पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष व भावी मड़िहान विधान सभा के प्रत्यासी गुलाब मौर्य द्वारा किया गया है। जनसमस्याओं को समझकर उनका समाधान कराना सराहनीय पहल है। इस कार्य से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने गुलाब मौर्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यों से आम जनता को सीधे लाभ मिलेगा।
