Homeउत्तर प्रदेशचरथावल में दो अस्पतालों के तीन विभाग सील

चरथावल में दो अस्पतालों के तीन विभाग सील

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की व्यवस्थाओं और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच करते हुए दो अस्पतालों के तीन विभागों को सील कर दिया। सिटी मेडिकेयर अस्पताल के इनडोर विभाग और आनंद मेडिकेयर अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) व ऑपरेशन थिएटर (ओटी) पर कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हलचल मच गई।

डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अस्पतालों के चिकित्सकों और प्रबंधकों को जरूरी अभिलेखों के साथ तीन दिन के भीतर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

तीन दिन में दस्तावेज नहीं दिए तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अस्पतालों के पंजीकरण, संचालन और चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित अभिलेख तलब किए हैं। अधिकारियों के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन को निर्धारित समयसीमा में सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इन अभिलेखों की जांच के बाद अस्पतालों के संचालन और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी।

जांच के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने में जुटा है। इसी क्रम में दोनों अस्पतालों के चिह्नित विभागों को सील किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजों की जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल दोनों अस्पतालों के प्रबंधन से अभिलेख मांगे गए हैं और जांच की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments