Homeउत्तर प्रदेशमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंदिर में की...

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने ग़ाज़ावली स्थित मंदिर पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, विचारों और शिक्षाओं को स्मरण करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी शिक्षाएं सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देती हैं।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा दिया जा सकता है। उनकी शिक्षाएं प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अच्छे विचारों और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

मंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समरसता एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments