Homeउत्तर प्रदेशटूण्डला रेलवे परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ...

टूण्डला रेलवे परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन

रिपोर्ट – संजीव वर्मा

टूण्डला। रेलवे परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर रेलवे परिसर में माँ दुर्गा की भव्य झांकी और पंडाल सजाया गया है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय समिति के सहयोग से इस पूजा महोत्सव की तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू कर दी गई थीं। पंडाल को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया है। माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान से की गई है और रोजाना सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है।

श्रद्धालुओं में उत्साह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दुर्गा पूजा महोत्सव को देखने के लिए टूण्डला के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, भंडारा और बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस भी मौके पर तैनात है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

आयोजन समिति ने बताया कि विजयादशमी तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांडिया और माँ दुर्गा की कथा का भी आयोजन किया जाएगा। अंत में दशमी के दिन माँ दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया जाएगा।
अध्यक्ष पिंटू दुबे अनिल शर्मा कोषाध्यक्ष एस के गुप्ता अक्षय दीप चौहान संजीव वर्मा आरती सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments