Homeउत्तर प्रदेशगाजे-बाजे और जयकारों के बीच नगर सेठानी माता जगदंबा का आगमन के...

गाजे-बाजे और जयकारों के बीच नगर सेठानी माता जगदंबा का आगमन के साथ सजा माता रानी का पंडाल

शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नौ दिनों तक सजा है माता रानी का भव्य दरबार

रिपोर्ट – हरीश राज चक्रवर्ती

हमीरपुर, सुमेरपुर। जय मां दुर्गे श्रृंगार समिति टॉकीज रोड में नगर सेठानी माता जगदंबा का भव्य आगमन हुआ था। नेहा चौराहा से निकली शोभायात्रा गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तों के जयकारों के बीच निरीक्षण भवन पहुंची थी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता रानी का स्वागत किया था। इस दौरान पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा।
समिति के अध्यक्ष रितेश खरे ने बताया कि माता रानी का आगमन हो चुका है। परेवा की सुबह विधि-विधान से माता जगदंबा को पंडाल में विराजमान किया गया। इसके बाद नौ दिनों तक माता रानी का दरबार विभिन्न स्वरूपों में सजाया जा रहा है।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रितेश खरे, उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता व हृदयांश गुप्ता (उपाध्यक्ष ), कोषाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, महामंत्री प्रभात गुप्ता व किश्सू, मुख्य संरक्षक डॉ. राहुल खरे, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, संजू सेंगर, दिलीप सिंह, श्याम जी गुप्ता तथा सक्रिय सदस्य धीरज त्रिपाठी, आशु पांडेय, बाबू शिवहरे, आशीष गुप्ता(मंत्री ), सिंटू सोनी, हेमंत शिवहरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments