सिवनी मालवा में भाजपा नगर मंडल ने किया नमन, नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी बोले—राजमाता का जीवन राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणा
ब्यूरो रिपोर्ट
सिवनी मालवा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिवनी मालवा द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर नया बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजमाता के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “राजमाता अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक, नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी विधानसभा प्रभारी रघुवीर सिंह राजपूत, जिला मंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता दिलीप अग्रवाल, शैलेन्द्र गौर, विजय कुचबंदिया और अधिवक्ता राम यादव पार्षद ईश्वरदास जमीदार, दीपक बाथव, हर्ष चौघड़िया, अभिषेक सोनी, अन्नू काका सोनी, विक्रम सूर्यवंशी और धर्मराज कुचबंदिया
कार्यक्रम में नगर महामंत्री अतुल बकोरिया और तुषार लोवंशी, महिला मोर्चा नगर महामंत्री श्रीमती अंजली सोनी, श्रीमती पूर्णिमा जोशी, नगर मंत्री चंद्रकांत कुशवाह, नरेश जायसवाल, रोनी साध, गब्बर यदुवंशी और राहुल बाथव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
