Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन...

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए निकाली गई भव्य रैली

रिपोर्ट – संदीप वर्मा 

बाराबंकी। शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के महत्वपूर्ण अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज 6 के तहत, बाराबंकी जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत व पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी द्वारा पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया रैली में महिला पुलिसकर्मी, आशाबहुएं, सफाईकर्मी, विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं अध्यापक भी शामिल हुए।
यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी से प्रारम्भ होकर कम्पनी बाग- बस अड्डा- जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कालेज मार्ग से पुलिस लाईन होते हुए वापस पुलिस लाईन में समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील किया कि महिलाओं, बच्चों से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी थाना, चौकी को दें। महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है व महिला स्वावलंबन से ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुश्री गरिमा पन्त, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments