रिपोर्ट – अमर शर्मा
वाराणसी, पिंडरा। श्री बलदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह रहे। अध्यक्षता विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने की।
रमेश सिंह ने जनसंघ से लेकर वर्तमान समय तक भाजपा के संघर्षों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनाव में दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. जेपी दूबे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, आदित्य दूबे, जिला मंत्री अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, अभिषेक राजपूत, आशीष प्रकाश सिंह, सुनील दत्त वर्मा, वसंत उपाध्याय, अशोक गौतम, अतुल तिवारी, सुधीर सिंह, आशीष गुप्ता सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।
