Homeउत्तर प्रदेशएसडीएम मोनालिसा जौहरी आगामी त्योहारों को लेकर ने की पीस कमेटी की...

एसडीएम मोनालिसा जौहरी आगामी त्योहारों को लेकर ने की पीस कमेटी की बैठक

रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव

बहराइच। आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने थाना मोतीपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक की उन्होंने जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की, एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों को भी त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने और क्षेत्र में प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए गए,बैठक में सी.ओ. मिहीपुरवा,तहसीलदार मिहीपुरवा, थानाध्यक्ष मोतीपुर व पीस कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments