Homeउत्तर प्रदेशगैंगस्टर के दो वांछित गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद

गैंगस्टर के दो वांछित गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को रोहाना कस्बे के पास निर्माणाधीन कॉलोनी से दबोचा। तलाशी के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस, जबकि दूसरे से चाकू बरामद हुआ।

थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित और वारंटी आरोपियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपी रोहाना के पास निर्माणाधीन कॉलोनी में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मौ. राशिद पुत्र शईद, निवासी कश्मीरी कॉलोनी, निरंजनपुर, पटेल नगर, देहरादून और फिरोज अहमद पुत्र जलील अहमद, निवासी मोहम्मद नगर कॉलोनी, पटेल नगर, देहरादून के रूप में हुई है। राशिद की उम्र 31 वर्ष और फिरोज की उम्र 43 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर और सिविल लाइंस थाने में चोरी, आयुध अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है और इसी मामले में दोनों वांछित चल रहे थे।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक हिमांशु शर्मा, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल राजू सिंह, अश्वनी कुमार, अशोक राणा और गौरव कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments