Homeउत्तर प्रदेशएक्सपायरी दवा के रैपर बदलकर खाड़ी देशों में खपाने का खेल, दो...

एक्सपायरी दवा के रैपर बदलकर खाड़ी देशों में खपाने का खेल, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने एक्सपायरी दवाइयों के रैपर बदलकर उन पर नई एक्सपायरी डेट और कीमत अंकित कर दोबारा बेचने के कथित खेल का खुलासा किया है। पुलिस ने होटल रोज इन के सामने खाली पड़े प्लाट से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 154 शीशी 100 एमएल OMDYL COUGH SYRUP, 63 कूटरचित रैपर और दो खाली शीट बरामद हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब पुत्र मौ. इकबाल निवासी मदीना कॉलोनी, थाना सिविल लाइन और सुहैल पुत्र फरहत निवासी मल्हूपुरा, थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कथित तौर पर पुरानी अथवा एक्सपायरी दवाइयों के रैपर बदलकर उन्हें नई दवा के रूप में तैयार करते थे।

खाड़ी देशों में ऊंचे दाम पर बेचने का दावा

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तैयार की गई दवाइयां खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले लोगों को मोटे मुनाफे पर बेची जाती थीं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, ईरान और कुवैत जैसे देशों में इस दवा की मांग होने की बात बताई है। आरोपियों के अनुसार वहां एक शीशी करीब 90 से 100 रियाल में बिकती थी, जिसके चलते वे इसे ऊंचे दामों पर बेचकर कई गुना मुनाफा कमाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार शीटों पर लगे कुल 63 रैपर और दो खाली शीट भी बरामद की हैं। बरामद सामग्री से पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और दवाइयों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

मुकदमा दर्ज, नेटवर्क की जांच शुरू

नई मंडी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 469/2026, धारा 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी कर रही है।

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संदीप सिंह धारीवाल और पुलिस टीम ने की। टीम में हेड कांस्टेबल सौरभ कुमार, नवीन बैंसला तथा कांस्टेबल रोहित कुमार, मुनेश कुमार, धीरज कुमार, उर्वेश कुमार और धनेश कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments