Homeउत्तर प्रदेशनवरात्रि को लेकर पुलिस ने कसी कमर, तीन थानों में हुई शांति...

नवरात्रि को लेकर पुलिस ने कसी कमर, तीन थानों में हुई शांति समिति की बैठक

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए चित्रकूट पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बरगढ़, राजापुर और भरतकूप में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बरगढ़ में क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली की मौजूदगी में बैठक हुई, जबकि राजापुर में प्रभारी निरीक्षक नरेश प्रजापति और भरतकूप में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय ने बैठक की कमान संभाली। बैठक में ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक और दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजक शामिल हुए।
पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों और स्थानीय लोगों से नवरात्रि आयोजन को लेकर समस्याएं और सुझाव सुने। साथ ही डीजे की निर्धारित ध्वनि सीमा, विद्युत सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने अपील की कि नवरात्रि पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments