Homeउत्तर प्रदेशविकास खंड अल्हैपुर के डबाकरा हाल में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान...

विकास खंड अल्हैपुर के डबाकरा हाल में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

रिपोर्ट – सना परवीन

बिजनौर, धामपुर। विकास खंड अल्हैपुर के डबाकरा हाल में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित कर उनके त्याग और देश की आजादी में दिए गए योगदान को याद किया गया। समारोह में करीब 11 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रशासक क्षमा हेमलता चौहान रहीं।
इस दौरान ब्लॉक प्रशासक क्षमा हेमलता चौहान और बीडीओ त्रिलोकचंद ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। सम्मान पाकर परिजनों ने आयोजन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया। कार्यक्रम में मंजू राजपूत, जयवीर सिंह, संजय कुमार, रामेंद्र सिंह, कमल कुमार, रमेशचंद्र, ओमप्रकाश राजपूत, हेमेत सिंह, सुधीर शर्मा, आनंदपाल सिंह, देवराज सिंह, नरदेव सिंह, दानवीर सिंह, विकास कुमार, रविंद्र सिंह तथा पंचायत सचिव मोहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments