Homeउत्तर प्रदेशरामबाग से यमुना ब्रिज तक अतिक्रमण पर चला नगर निगम का अभियान...

रामबाग से यमुना ब्रिज तक अतिक्रमण पर चला नगर निगम का अभियान फुटपाथ और नाले से हटाए ठेल ढकेल व काउंटर

रिपोर्ट – संजीव वर्मा

आगरा। आगरा नगर निगम आगरा के प्रवर्तन दल की ओर से सोमवार 5 अक्टूबर 2026 को रामबाग चौराहे से यमुना ब्रिज तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया अभियान के दौरान फुटपाथ और नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

प्रवर्तन दल ने सड़क किनारे लगाए गए ठेल ढकेल काउंटर आदि को हटाकर जब्त किया कार्रवाई के दौरान फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया जिससे पैदल आवागमन के लिए स्थान खाली कराया जा सके। अभियान के दौरान मौके पर कर्नल राहुल कुमार गुप्ता प्रवर्तन दल प्रभारी सहित नगर निगम आगरा का प्रवर्तन दल मौजूद रहा। ताजगंज जोन में तंदूर भट्टी के खिलाफ भी कार्रवाई। इसी क्रम में नगर निगम की इंफोर्समेंट टास्क फोर्स द्वारा ताजगंज जोन में ढाबों और होटलों पर तंदूर एवं भट्टी के संचालन को लेकर भी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नियमों के उल्लंघन पर ₹12,000 का शमन शुल्क लगाया गया। इस कार्रवाई के दौरान श्री संजीव बलियान ZSO सहित प्रवर्तन दल के कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम के प्रवर्तन दल की इन कार्रवाइयों के जरिए सार्वजनिक स्थानों फुटपाथ और नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments