रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वांछित वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। सभी को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने ग्राम रूकनपुर निवासी शिवम उर्फ मुस्सल पुत्र धर्मेंद्र को एसटी संख्या 8701/25 और संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
इसके अलावा खेड़ी कुरैश निवासी सुशील पुत्र जयपाल को एसटी संख्या 916/2019 और मुकदमा संख्या 1400/16 में गिरफ्तार किया गया। यह मामला धारा 302 भादवि से संबंधित है।
मोहल्ला देवीदास निवासी बिजेंद्र पुत्र रामकिशन को वाद संख्या 799/24 और मुकदमा संख्या 38/22 में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज है।
ढाकन चौक निवासी इरशाद उर्फ बादशाह पुत्र मुस्तकीम को वाद संख्या 10420/16 और मुकदमा संख्या 665/16 में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, उपनिरीक्षक राघव बंसल, उपनिरीक्षक धर्मवीर कर्दम, हेड कांस्टेबल मोमराज, नवीन कुमार, जितेंद्र तथा कांस्टेबल योगेश कुमार, हेमंत चौधरी और राहुल राणा शामिल रहे।
