Homeउत्तर प्रदेशआरोग्य मेलों में पहुंचकर अफसरों ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं

आरोग्य मेलों में पहुंचकर अफसरों ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। रविवार को जिलेभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सहारनपुर मंडल डॉ. लोकेश गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपर निदेशक डॉ. लोकेश गुप्ता और सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडसू और नावला का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, जांच, दवा वितरण और चिकित्सकीय परामर्श की जानकारी ली।

सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरबालियान, जड़ौदा और बोपाड़ा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि मेलों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने केंद्रों पर साफ-सफाई और पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी देने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने कर्मचारियों से शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments