Homeउत्तर प्रदेशजिला बिजनौर के अफजलगढ़ में समाज सेविका तान्या नागपाल ने कार्यालय का...

जिला बिजनौर के अफजलगढ़ में समाज सेविका तान्या नागपाल ने कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट – राकेश कुमार 

बिजनौर। बढ़ापुर विधानसभा 19 के क्षेत्र स्थित अफजलगढ़ में कार्यालय उद्घाटन अवसर पर सैकड़ो लोगों ने शिरकत कर समाज सेविका तान्या नागपाल जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाकर वातावरण को गूंजायमान बना दिया। शुक्रवार को काशीपुर तिराहे पर बढ़ापुर विधानसभा 19 से निर्दलीय प्रत्याशी समाज सेविका तान्या नागपाल ने अपने कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मौजूद उमड़ी भीड़ का उत्साह देखने लायक बन रहा था। उद्घाटन के उपरांत मौजूद भीड़ ने तान्या नागपाल जिंदा बाद के नारे लगाकर वातावरण को गूंजायमान बना दिया। इसके बाद बस स्टैंड पर स्थित तकियों वाली मस्जिद पर तानिया नागपाल ने नमाजियों को जा नमाज वितरण की । समाज सेविका से जा नमाज पाकर लोग उन्हें दुआओं से नवाजते नजर आए। तान्या नागपाल की इस दरिया दिली और समाज के लोगों से लगाव को देखकर हर कोई उनकी प्रसंशा करता नज़र आ रहा है। इस अवसर पर तान्या नागपाल ने कहा कि आप सबकी दुआएं और समर्थन आगे भी इसी तरह बना रहेगा ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में आप सब मेरे साथ कांधे से कांधा मिलाकर साथ दें। आप सबका आशीर्वाद और भगवान की कृपा बनी रही तो बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में इस वक्त जो दूरदर्शी हैं उसका सर्वांगीण विकास कार्य कराकर आपके एहसान का बदला चुकाने का प्रयास करूंगी। जनसंपर्क के दौरान अब तक मैंने गांव गांव डोर टू डोर जाकर क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना और देखा है। अब तक चुने गए प्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है। तान्या नागपाल ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि वह क्षेत्र की चहुंमुखी विकास के लिए दिन रात प्रयासरत रहकर शिक्षा चिकित्सा रोजगार को बढ़ावा देने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं अभी भी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन को लेटर लिखकर अवगत करा रही हूं। मेरे प्रयास है कि सरकार से मिलने वाली हर सुविधाओं का लाभ आपको मिलना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया कि वह बेझिझक मुझसे अपनी बात रख सकते हैं मेरे दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हुए हैं। इस अवसर पर सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments