Homeउत्तर प्रदेशसंकट मोचन मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य छह माह से बंद, दुर्गा महोत्सव...

संकट मोचन मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य छह माह से बंद, दुर्गा महोत्सव से पहले उठे सवाल

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। नगर पंचायत सुबेहा स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में वंदन योजना के तहत कराया जा रहा सौंदर्यीकरण कार्य करीब छह माह से बंद पड़ा है। कार्य बंद होने की शिकायत पर गुरुवार को अधिशासी अधिकारी इंद्रभान सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य बंद मिला।
स्थानीय निवासी उमेश वैश्य ने बताया कि 11 अक्टूबर से मंदिर परिसर में दुर्गा महोत्सव का आयोजन होना है। ऐसे में अधूरा निर्माण और परिसर में अव्यवस्था होने से आयोजन में परेशानी हो सकती है। उन्होंने भवन में बिजली कनेक्शन और आरओ वाटर की सुविधा शुरू नहीं होने की समस्या भी बताई।वहीं स्थानीय निवासी रोहित वैश्य ने बताया कि निर्माण कार्य करीब छह माह से बंद है। उन्होंने 28 जून 2026 को आईजीआरएस पर शिकायत भी की थी। शिकायत के निस्तारण में ठेकेदार को नोटिस जारी करने और कार्य पूरा कराने की आख्या दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद धरातल पर अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है।रोहित वैश्य ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि नाली निर्माण में अनियमितता बरती गई है। पैकिंग नाली बनाई गई है और नाली के ऊपर जो झाप डाली गई है, जिसे हटाना मुश्किल है। इससे बरसात के दौरान नाली की सफाई में परेशानी होने की बात कही गई। उन्होंने गेट और चहारदीवारी के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।अधिशासी अधिकारी इंद्रभान सिंह ने बताया कि वंदन योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। कार्य जनवरी 2026 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हुई है। उन्होंने बताया कि कार्य के लिए दो ठेकेदार थे। एक ठेकेदार द्वारा भवन से संबंधित कार्य पूरा किया जा चुका है। परिसर में कोटा पत्थर लगाने, पार्क निर्माण, गेट पर रेलिंग लगाने समेत कुछ अन्य कार्य शेष हैं, जिन्हें ठेकेदार सुंदरम द्वारा कराया जाना है। ठेकेदार से वार्ता कर शुक्रवार से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही या किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments