Homeउत्तर प्रदेशरिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में अपराध गोष्ठी आयोजित कर सम्बन्धित को आवश्यक...

रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में अपराध गोष्ठी आयोजित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये

रिपोर्ट – शारिक खान 

रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में अपराध गोष्ठी आयोजित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये, मिशन वात्सल्य के तहत वर्ष 2016 से गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद करने वाली एएचटीयू टीम एवं उत्कृष्ट पैरवी करने वाले पैरोकारों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था, आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, प्रचलित अभियानों, लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी के उपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा मिशन वात्सल्य अभियान के अंतर्गत गुमशुदा बालक/बालिकाओं की बरामदगी हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी एएचटीयू मय टीम को सम्मानित किया गया। टीम द्वारा थाना शाहबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-457/2016, धारा- 363/366/506 भादंवि में वर्ष 2016 से गुमशुदा चल रही बालिका को सकुशल बरामद किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित एएचटीयू टीम तथा प्रभावी पैरवी करने वाले थाने के पैरोकारों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments