Homeउत्तर प्रदेश24 सितम्बर को मिर्जापुर सिटी क्लब मे होगा कजली महोत्सव..

24 सितम्बर को मिर्जापुर सिटी क्लब मे होगा कजली महोत्सव..

रिपोर्ट – वसीम

मिर्जापुर। संस्कृति विभाग उ0प्र0 एवं जिला प्रशासन के द्वारा 24 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा भव्य कजरी महोत्सव।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतुल द्विवेदी निदेशक उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान ने ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मीरजापुर व पूर्वांचल की सबसे पुरानी विधा कजली संस्कृति/लोकगीत व लोकनृत्य परम्परा के संरक्षण के दृष्टिगत जनपद मीरजापुर में संस्कृति विभाग उ0प्र0 एवं जिला प्रशासन मीरजापुर के द्वारा 24 सितम्बर को सायं 05 बजे से स्थानीय सिटी क्लब कचहरी रोड मीरजापुर में भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कजली महोत्सव में प्रदेश व जनपद के नामचीन कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। कलाकारों की श्रृंखला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज की प्रख्यात गायिका सुश्री आश्रया द्विवेदी, लखनऊ की कजली गायिका रंजना रचित मिश्रा व मिर्जापुर की लोकगीत व कजली गायिकाओं में रानी सिंह, सूफिया बेगम, फगुनी देवी व कल्पना गुप्ता के द्वारा कजली गायन प्रस्तुत किया जाएगा।उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों व गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कजली महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments