Homeउत्तर प्रदेशमीरापुर में टिकट को लेकर आजाद समाज पार्टी में घमासान, जाहिद हसन...

मीरापुर में टिकट को लेकर आजाद समाज पार्टी में घमासान, जाहिद हसन के समर्थन में पंचायत

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के भीतर टिकट को लेकर खींचतान सामने आने लगी है। सोमवार देर शाम मोरना क्षेत्र के रुड़की गांव में जाहिद हसन के आवास पर हुई पंचायत में समर्थकों ने उनके पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी जताई। समर्थकों ने संभावित नए प्रत्याशी को लेकर भी विरोध दर्ज कराया और जाहिद हसन को ही आगामी चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।

पंचायत में जाहिद हसन ने कहा कि वर्तमान में रविंद्र भाटी को मीरापुर विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने से आगामी चुनाव में उनकी टिकट की दावेदारी प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान प्रशासन के विरोध का भी सामना करना पड़ा, इसके बावजूद वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और पार्टी के लिए काम करते हुए जनता के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखी।

जाहिद हसन ने कहा कि लगातार मेहनत और सक्रियता के बावजूद बाहर से आए व्यक्ति को महत्व दिए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में मायूसी है। इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की अपील की।

पंचायत में मौजूद शैदा हसन, शहजाद मुखिया, उन्नाव प्रधान, हाफिज शाहनजर, मोहम्मद अमजद, सोनू प्रधान, संजय रवि, अरविंद कुमार, राजपाल और मौलाना मुमताज ने कहा कि जाहिद हसन ने उपचुनाव में पूरी ताकत से चुनाव लड़ा और इसके बाद भी लगातार क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में शामिल रहे हैं। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति को प्राथमिकता दिए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में निराशा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से निर्णय पर पुनर्विचार कर जाहिद हसन को प्रत्याशी बनाने की मांग की।

पंचायत में वसीम प्रधान, गुलबहार, शमीम, जमील, वसीम कुरैशी, रब्बानी, मोहम्मद वली, कारी आबिद, डॉ. नदीम, अफजाल कुतुबपुर, हाजी यूसुफ, महरबान, मटरू प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments