Homeउत्तर प्रदेशफेयर एक्सपोर्ट स्लॉटर यूनिट का डीएम व एसपी द्वारा किया गया औचक...

फेयर एक्सपोर्ट स्लॉटर यूनिट का डीएम व एसपी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण, जल शुद्धता, पर्यावरण मानकों और श्रमिक हितों की गहन समीक्षा

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। जनपद के कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेयर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड स्लॉटर यूनिट का शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यूनिट के भीतर संचालित मांस प्रसंस्करण गतिविधियों का संपूर्ण जायजा लिया। पशु कल्याण नियमों, स्वच्छता व्यवस्था, फूड सेफ्टी मानकों और श्रमिकों को उपलब्ध सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। यूनिट में कार्यरत श्रमिकों से संवाद कर उनके कार्यस्थल की परिस्थितियों को समझा गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि उन्हें चिकित्सा, विश्राम व सुरक्षा जैसी आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।
निरीक्षण का विशेष फोकस फेयर एक्सपोर्ट यूनिट से निकलने वाले अपशिष्ट जल पर रहा। जल उपचार संयंत्र (ईटीपी) की कार्यप्रणाली की सूक्ष्मता से जांच की गई तथा मौके पर ही जल की शुद्धता की प्रयोगशाला स्तर पर जांच की गई।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के उपरांत एजेंसी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यावरणीय नियमों एवं पशु कल्याण कानूनों का पूर्णतया पालन किया जाए। जल शुद्धता से जुड़ी रिपोर्टें नियमित रूप से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उपलब्ध कराई जाएं और ईटीपी की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।जिससे उत्पादन के साथ-साथ जनहित और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता मिल सके।


पुलिस अधीक्षक ने एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते हुए निर्देश दिए कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें, प्रवेश-निकास की निगरानी कड़ी हो और सुरक्षा कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर एएसपी श्री मो0 आफताब, उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि सहित तकनीकी अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments