Homeउत्तर प्रदेशभंगहा बाजार में श्री गणेश पूजा महोत्सव में शामिल हुए सुभाष सत्या,...

भंगहा बाजार में श्री गणेश पूजा महोत्सव में शामिल हुए सुभाष सत्या, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुर रानी के ग्राम पंचायत भंगहा बाजार में आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव में समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुभाष सत्या ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उनके कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

पूजा पंडाल में भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सुभाष सत्या ने गणेश जी के समक्ष मत्था टेककर क्षेत्र के विकास, खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता एवं बुद्धि के देवता हैं। उनकी कृपा से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाते हैं। गणेश महोत्सव जैसे आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता श्री गणेश जी महाराज की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और हर परिवार सुख, शांति तथा समृद्धि से परिपूर्ण रहे।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयघोष के बीच भगवान गणेश जी की आरती में भाग लिया। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में गणेश ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय पांडेय, वकार अहमद सहित पूजा समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments