रिपोर्ट – निखिल अनुरागी
महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इसी क्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरखारी पहुंचे और अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने भाजपा के जिला एवं नगर पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दोपहर दो बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
एमएलसी ने लोगों से रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के लिए लोगों से अपने-अपने घरों में दीप जलाने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व चैयरमैन मूलचंद अनुरागी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, नीरज गुप्ता, विनोद खटीक, अमित पटेरिया, युवराज सिंह सेंगर, उदय भान, दीपक सिंह, कैलाश ताम्रकार, सीएचसी अधीक्षक विनय पटेल, जयश्री अर्जरिया, डॉ. बघेल आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
