Homeउत्तर प्रदेशउत्तम मार्दव धर्म का संदेश: अहंकार त्यागकर विनम्रता अपनाना ही सच्ची महानता

उत्तम मार्दव धर्म का संदेश: अहंकार त्यागकर विनम्रता अपनाना ही सच्ची महानता

रिपोर्ट – राकेश कुमार

धामपुर। धामपुर नगर के मोहल्ला गुजरातियान स्थित दोनों जैन मंदिरों की शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर तथा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे चल रहे 10 दिवसीय दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन मध्य प्रदेश से पधारे पीयूष जैन शास्त्री जी महाराज ने
‘उत्तम मार्दव धर्म विषय पर आध्यात्मिक चर्चा करते हुए बताया कि धामपुर मार्दव का अर्थ कोमलता और नम्रता: ‘मार्दव’ का अर्थ है मन, वचन और शरीर की कठोरता या घमंड को छोड़कर कोमलता व विनम्रता अपनाना।अहंकार का त्याग करना और धन, बल, रूप, जाति, पद या ज्ञान का अभिमान न करना ही उत्तम मार्दव धर्म है उन्होंने बताया कि जैन शास्त्रों में अहंकार को महाविष कहा गया है, जो आत्मा का पतन करता है। क्षणभंगुर जीवन: युवावस्था, शरीर और धन पानी के बुलबुले की तरह नश्वर हैं, इसलिए इनका घमंड करना व्यर्थ है।झुकना ही महानता है: जैसे फलों से लदा वृक्ष झुक जाता है, वैसे ही ज्ञानी और गुणवान व्यक्ति हमेशा विनम्र होते हैं इस अवसर पर दोनों जैन मंदिरों मे पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा वेदियों पर विराजमान तीर्थंकरों का अभिषेक किया गया इस दौरान दोनों मंदिर प्रथम तीर्थंकर से लेकर 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर जी तक के तीर्थंकरों के पारंपरिक जयकारो तथा विश्व शांति महामंत्र णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से गूंज उठे इसके अतिरिक्त 10 लक्षण विधान कार्यक्रम के अंतर्गत उदित राज म्यूजिकल ग्रुप नजीबाबाद तथा मध्य प्रदेश से पधारे शास्त्री जी के निर्देशन में प्रस्तुत सभी कार्यक्रमों को श्रद्धालुओं ने तीर्थंकरों की जय जयकार के बीच भरपूर प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान किया द्वितीय दिन किया गया जिसमें जैन धर्मावलंबी परिवारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया शास्त्री जी द्वारा आरती भक्ति प्रवचन प्रश्न मंच व सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए कार्यक्रम दोनों स्थानों के कार्यक्रमों की की सफलता में अनिल कुमार जैन सुभाष चंद्र जैन अरुण कुमार जैन अमित कुमार जैन दीपेश जैन पुन्नू जैन
पंकज जैन ,ऋषभ जैन संजीव जैन , दीपक हैं,शुभम जैन ,अतिशय जैन, नमन जैन अभिषेक जैन अमन जैन,प्रगति जैन , ऋचा जैन, चारु जैन, सीमा जैन, गीता जैन आरती जैन,पूजा जैन अंकिता जैन, रेखा जैन ,ममता जैन सभी जैन धर्मावलंबी परिवारों का समर्पित एवं सराहनीय योगदान बना हुआ है पर्व के दौरान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है उधर नगर पालिका परिषद धामपुर की ओर से पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह तथा अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला के विशेष निर्देशों के अंतर्गत नित्य प्रति सफाई अभियान चलाकर चूने आदि का छिड़काव कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments