रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। खतौली में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा के बीच पुलिस ने गांजे की खेप पकड़े जाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, मौहल्ला देवीदास में बाल्मीकि धर्मशाला के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 9.860 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस का आरोप है कि तीनों नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रास्ते की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध हालत में मिले सुभाष (48), राजा (35) और अर्जुन (48) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गांजा मिलने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, रजत सिंह, ललित तोमर, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, धनेश कुमार और कांस्टेबल हेमंत चौधरी शामिल रहे। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक लक्ष्यदीप सिंह कर रहे हैं।
