Homeराष्ट्रीययुवक टंकी पर चढ़ा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

युवक टंकी पर चढ़ा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। स्टेशन के समीप स्थित साईं धाम मंदिर के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर खड़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक पुलिस और युवक के बीच बातचीत चलती रही। आसपास जमा लोगों की भीड़ को पुलिस ने मौके से हटाया, ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।

युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना से इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

पुलिस ने युवक से पूछताछ कर टंकी पर चढ़ने के कारणों की जानकारी जुटाने की बात कही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments