Homeउत्तर प्रदेशअमरोहा पुलिस ने IGRS रैंकिंग में फिर हासिल किया प्रदेश में पहला...

अमरोहा पुलिस ने IGRS रैंकिंग में फिर हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान, वर्ष 2026 में छठी बार बना नंबर-1

अमरोहा। जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में अमरोहा पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आईजीआरएस (IGRS) रैंकिंग में वर्ष 2026 के दौरान छठी बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद ने नई उपलब्धि दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव के निर्देशन में शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते यह सफलता मिली है।

इसके साथ ही जनपद के 11 थानों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थानों में जगह बनाई है।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने आईजीआरएस टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी जनता की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसंतुष्टि और पारदर्शी पुलिसिंग विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments