Homeउत्तर प्रदेशबागपत: कांवड़ मार्ग पर गहरे डिवाइडर और बंद नालों से बढ़ी चिंता,...

बागपत: कांवड़ मार्ग पर गहरे डिवाइडर और बंद नालों से बढ़ी चिंता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

रिपोर्ट: वीरेंद्र तोमर

बागपत। बरनावा-दाहा कांवड़ मार्ग पर सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि सड़क के दोनों ओर बने डिवाइडर सड़क की सतह से करीब एक फुट नीचे हैं, जबकि दोनों ओर के नाले भी बंद पड़े हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लगातार बारिश हुई तो नालों का पानी सड़क पर भर सकता है, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि 1 अगस्त से शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में इसी मार्ग से लाखों श्रद्धालुओं के गुजरने की संभावना है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कांवड़ यात्रा को देखते हुए बंद नालों की तत्काल सफाई कराने, जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments