Homeउत्तर प्रदेशआगरा कैंट स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: 9 लाख रुपये का गांजा बरामद,...

आगरा कैंट स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: 9 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: संजीव वर्मा

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप उड़ीसा से दिल्ली भेजी जा रही थी।

गिरफ्तार दोनों आरोपी पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों से पूछताछ कर गांजे की आपूर्ति और तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

जीआरपी और आरपीएफ ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments