Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर: नाले में बह गई छात्रा चारु कश्यप का शव बरामद, चार...

बुलंदशहर: नाले में बह गई छात्रा चारु कश्यप का शव बरामद, चार दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ समाप्त

रिपोर्ट: सोनू पंडित

बुलंदशहर। नाले में बहकर लापता हुई छात्रा चारु कश्यप का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया। गोताखोरों ने शव को उस स्थान से लगभग तीन किलोमीटर आगे चावली गांव के पास काली नदी में कबाड़ में फंसी अवस्था में खोज निकाला।

बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को चारु कश्यप स्कूल से घर लौटते समय नाले में गिर गई थी और तेज बहाव में बह गई थी। घटना के बाद से पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

कई दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शनिवार को छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना से परिजनों में शोक की लहर है, जबकि पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments