Homeउत्तर प्रदेशऔरैया में पुलिस मुठभेड़: गौकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली,...

औरैया में पुलिस मुठभेड़: गौकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली, संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार

रिपोर्ट: श्याम सिंह

औरैया। अजीतमल थाना क्षेत्र में गौकशी के एक आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई अजीतमल पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस के अनुसार, रसूलपुर तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments