Homeउत्तर प्रदेशश्रावस्ती में सरकारी पोल उखाड़े जाने का मामला, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई...

श्रावस्ती में सरकारी पोल उखाड़े जाने का मामला, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की उठाई मांग

श्रावस्ती। जिले के बीरगंज बाजार चौक में सड़क किनारे लगा बीएसएनएल लैंडलाइन एवं सरकारी सोलर लाइट का पोल उखाड़े जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुड्डू मेडिकल स्टोर के पास स्थापित पोल को उखाड़कर सड़क किनारे फेंक दिया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि चौक-चौराहे पर लगी सोलर लाइट से रात के समय पर्याप्त रोशनी रहती थी, जिससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलती थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल हटाए जाने के बाद क्षेत्र में अंधेरा रहने की आशंका बढ़ गई है, जिससे रात के समय आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की भी मांग की गई है।

फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments