Homeउत्तर प्रदेशश्रावस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज...

श्रावस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

श्रावस्ती। जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सेमरी धोबियन पुरवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के गले पर फंदे का निशान मिलने से मामला और भी संदिग्ध माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भिनगा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी (DSP) भारत पासवान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की दहेज की मांग को लेकर हत्या की गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments